विशेष

JDU विधायक ने प्रधानमंत्री को बताया राक्षस:गोपाल मंडल बोले-संयोजक बनाने से काम नहीं चलेगा, नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार घोषित करना होगा

 

 

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी को राक्षस बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राक्षस के रूप में हैं। किसी को भी वो डकार सकते हैं। भागलपुर में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने से काम नहीं चलेगा। उनको प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करना होगा। नहीं तो बीजेपी जीत जाएगी। अगर बीजपी जीत गई तो हिंदुस्तान को बर्बाद कर देगी

 

जदयू विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करते हैं तो देश का कायापलट जाएगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अति पिछड़ा एकजुट होंगे और वे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। अगर नीतीश कुमार को नेता नहीं मानेगा तो इंडिया गठबंधन बीजेपी के टिक नहीं पाएगी।

 

गोपाल मंडल जेडीयू विधायक।

नीतीश के बिना गठबंधन आगे नहीं चलेगा- जदयू विधायक

जदयू विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने देश के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट किया। उनके बिना आगे महागठबंधन नहीं चलने वाला है। गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पढ़े-लिखे विद्वान आदमी है। विदेश में पढ़े हैं, लेकिन आवाज नहीं है। इससे मामला गड़बड़ा जाता है। नीतीश के नेतृत्व में देश के अति पिछड़ा एक होगा तो इंडिया गठबंधन जीत जाएगा।

कांग्रेस पर देश को भरोसा नहीं

कुछ दिन पहले गोपाल मंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कहा था कि मुझे अभी पता चला कि वो कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। जनता उन्हें नहीं जानती है। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ आम जनता है। कांग्रेस के शासन में महंगाई थी, इसलिए जनता बीजेपी को ले आई। कांग्रेस की कोई पहचान नहीं है।

गोपाल मंडल ने कहा था कि कांग्रेस को कौन जानता है। कांग्रेस जो धंधा करती आई है, वही करेगी। कांग्रेस पर विश्वास किया ही नहीं जा सकता है। कांग्रेस के जवाब में ही बीजेपी आई थी। इसलिए चेहरा बदलने की बारी है। उन्होंने अपने बयान में सीएम नीतीश को पीएम कैंडिडेट भी बताया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

हाथ में रिवॉल्वर लेकर अस्पताल पहुंचे जेडीयू विधायक:गोपाल मंडल को बंदूक पर ज्यादा भरोसा, बोले- मेरी हत्या हो जाएगी तो क्या कर लेगा पुलिस प्रशासन

 

भागलपुर जिले के गोपालपुर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में। मंडल मंगलवार को हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पहुंच गए। वह रिवॉल्वर लेकर पूरे अस्पताल में घुमते दिखे। गोपाल मंडल लगातार चौथी बार विधायक हैं। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

मर्डर केस नहीं रहता तो बन गए होते मंत्री':JDU विधायक गोपाल मंडल बोले- मुख्यमंत्री हमको बदमाश समझते हैं, लेकिन हम अच्छे आदमी

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा से चार बार विधायक बनने के बाद गोपाल मंडल अब लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि लोकसभा में JDU की तरफ से क्लास वन कैंडिडेट में हम हैं। मुख्यमंत्री से बात हुई है, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। 14 जनवरी के बाद हम भ्रमण करना शुरू कर देंगे। पहले घूमकर मुख्यमंत्री को दिखाएंगे की हमारा चलती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

खबरें और भी हैं...